
खुशियों की बौछार आपके ऊपर गिरे..
कुछ ऐसे खो जाओ आप रंगों के बीच..
कि गम का एक भी साया, आपको ढूंढ़ न सके।।
आपकी और आपकी पत्नी की ये पहली होली है। इसीलिये होली की ढेरों शुभकामनाएँ आप दोनों को मेरी ओर से.. 😊
कितनी lucky हैं वो.. जिनको आपका हर त्योहार, हर खुशी, हर गम, हर महत्वपूर्ण पल और जिंदगी भर का साथ नसीब हुआ..
और एक मैं कितनी अभागी हूँ किे बस एक ही त्योहार और कुछ गिने चुने दिनों का साथ नसीब हुआ आपका..
20 मार्च 2019.. होली का त्योहार..
It was the only festival that I could celebrate with you..
जानते हैं, उस दिन के पहले मुझे होली एकदम पसंद नही थी। सिर्फ उसी दिन पसंद आई थी, जिस दिन आपने मुझे रंगों से छुआ था… 😊
उसके पहले की हर होली में मैं रंगों से भागती थी। डरती थी गंदी होने में। किसी का touch मुझे ऐसे भी पसंद नही आता है कभी। और उसपे रंगे हुए हाथ मझको छुएं, ये torture जैसा लगता रहा हमेशा।।
स्कूल, कॉलेज, आफिस के दिनों में हर होली में मैं absent या छुपती फिरती थी कि कोई रंग लगा ना दे।। 😂😂

बचपन से ही नफरत थी होली से। बहुत बड़ी वाली। सोचती थी किस कमबख्त ने ये त्योहार बनाया, कभी मिल जाये तो उसकी क्लास लूं 😂😂
क्योंकि होली में लोग लड़कियों को छूने का बहाना ढूंढते हैं, गलत फायदा उठाते हैं.. मन की रंजिशें और दुश्मनी निकालने का तरीका ढूंढ़ लेते हैं रंग या कीचड़ फेंक कर….
लेकिन इतनी बचपन की नफरत के बावजूद जब आप रंगे हुए हाथों से मुझ को रँगने आये, तो थोड़ी भी हिली नही मैं। थोड़ा भी विरोध नही की। थोड़ा भी नही भागी। कोई घिन्न नही आई मुझे.., कोई objection नही करा.. ना दिल ने, न मेरी अंतरात्मा ने……
In fact, चाहत थी आपके रंग में पूरी तरह से खुद को रँगने की। सिर से पाँव तक आप रंग दो मुझे, ऐसी चाहत थी।।
Life में पहली और आखिरी बार होली मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार बना उस दिन। क्योंकि वो आपके साथ मनाया था न मैंने।। अपने पति के साथ…
Life में पहली बार रंगों से इतना प्यार होगया था। लेकिन आखिरी बार भी.. क्योंकि अब मेरी किस्मत में कोई होली आपके साथ नही लिखी.. 😢
ख़ैर..
लेकिन आपने 😡😠😡😠
खड़ूस कंजूस मक्खीचूस इंसान…. आपने मुझे एकदम थोड़ा ही रंगा 😠😡😠😡😠😡😠
बोले कि “मुझे दया आने लगी तुझपे। इसीलिए छोड़ दिया।”
एक तो मेरा पहला और आखिरी त्योहार था वो आपके साथ, वो भी आपने ऐसा किया मेरे साथ 😔 पूरा नही रंगे आप मुझे… 😢
इसी तरह आपने मुझसे शादी के वक़्त भी सोचा न पतिदेव जी.. कि मेरा क्या होगा आपके बाद… लेकिन ये नही सोचा कि मेरा क्या क्या अच्छा होगा आपके साथ…. 😢
हमेशा दिमाग से सोचा आपने मेरे लिए.. दिल से नही… 😢
अब कैसे जीयूँ मैं आपके बगैर इतनी लंबी life अपनी!?? बोलिये, खुश हूं!? ठीक हूँ!?
मेरी feelings को ध्यान से समझने की कोशिश नही करा आपने कभी…. 😢
लाल रंग भी नही लाये थे मेरे लिए उस दिन … बड़ा शौक था रे मुझे.. की अपने पति के हाथों लाल रंग में डूब जाउंगी होली के दिन.. पूरा सर से लेकर पाँव तक… लेकिन बाक़ी कई सपने की तरह, ये भी टूट गया….😢😢
गंदे सोनू मेरे…!!!!!! 😡😠😡😠😡😠
वैसे उस दिन की बात ही अलग थी न… उस होली वाले दिन की…. 😍😍
याद है पतिदेव जी…..
दुनिया से छुप कर, घर के अंदर, हमारी अपनी ही एक होली थी..
ना शोरगुल, न कोई धूम.. पर एक दूसरे को बहूत प्यार से रंग लगाया था हमने..

लेकिन मैंने आपके पाँव पे रंग डालकर और आपके माथे पे रंग से तिलक लगा कर, मेरे अंदर जो आपकी पत्नी है, उसकी wish पूरी कर दी.. आपको अपने पति का मान देकर 😊😄
पता है सोनू, होली की planning मैं 10 दिन पहले से कर रही थी मन में.. कि 20 को ऐसे मनाऊंगी आपके साथ होली, वैसे मनाऊंगी.. ये बनाउंगी खाने में, वो बनाउंगी..
जबकि बनाना तो कुछ आता ही नही था.. 😂 google n youtube जिंदाबाद 😂😁
आपसे हमेशा के लिए जुदा होने का मन में इतना बड़ा दर्द दबाए हुए थी.. कि सारी इक्षाएं उदास हो चुकी थीं….. इसीलिए भी ज्यादा कुछ कर नही पायी।
अंदर से टूटा हुआ इंसान एक हद्द तक ही खुशियां मना पाता है जान। उदासी एक काबिल इंसान को भी अपाहिज बना देती है…. 😢😔 और खुशी एक अपाहिज को भी काबिल……
खुद पे भरोसा भी नही था ना सोनू..। क्योंकि जिनकी नजर से मैं खुद को देखना चाहती थी, उनकी नजर में मैं नही खोज पायी थी खुद को उस वक़्त तक…
हालातों से थकी हुई, किस्मत से हारी हुई पत्नी थी आपके सामने उन दिनों.. ऐसी पत्नी कितनी हिम्मत ला पाती अपने अंदर..! 😢
इसीलिए रे.. एक मात्र त्योहार मनाने का मौका मिला आपके साथ, तो भी मैं उतना खुशी और अच्छे से नही मना पायी… 😢
मैं उस दिन पकवान बनाने में डर रही थी कि कहीं खराब बन गया तो आपकी होली खराब हो जाएगी.. ज्यादा कुछ आपको खरीदने बोलने में भी डर लगता था क्योंकि नही बना पाती और बर्बाद करती तो आपका कितना नुकसान होता और दुख भी होता अन्न बर्बादी पे..
आप भी सोच रहे थे कि मैं कोशिश करूँगी पूरा, लेकिन नही बनेगा तो उदास हो जाउंगी, इसलिए रात को भी मुझे permission नही दिया आपने कुछ बनाने का। दिन में finally मेरे बहूत request करने पे माने आप … 😊😄
इसीलिए जैसे तैसे मालपुए, टमाटर की चटनी, छोले, और अजीब सी दिखने वाली rice बनाई थी शायद.. ठीक से याद नही क्या क्या बनाई थी..
इतना late हो गया था कि आपको सुबह बिना खाये ही घर से निकलना पड़ा था.. 😢 क्योंकि सब होली खेलने को तैयार थे और आपको बाहर बुला रहे थे..
That day, I cried a lot .. ये सोच कर कि मैं पत्नी कहती हूँ खुद को आपकी.. और त्योहार के दिन भी अपने पति को ना खुश रख पाई और ना ही खाना खिला पायी टाइम पे… जब खाना बनाते वक्त अच्छा नही दिख रहा था तब और tension होगयी थी मझको..

लेकिन आप जब वापस आये बाहर से.. और खाने बैठे.. आप जानते थे कि अगर आप बोलेंगे या जताएंगे कि खाना अच्छा नही है, तो मुझे बहूत दुख होगा.. रोउंगी.. इसीलिए खाते ही ऐसा reaction दिए कि मानो खाना बहुत tasty हो.. 😊
बातों में तो आप माहिर हैं.. और प्यार देने में, आपका कोई मुकाबला नही.. 😊
इसीलिए ऐसे ऐसे बोलने लगे कि जैसे पहले आपने ऐसा खाना कभी खाया ही ना हो.. 😂
Actually सचमें नही खाया होगा इससे बुरा खाना पहले कभी.. 😂😂
Till now I feel sorry about it.. 😊
But u made me feel very special that day..
एक funny incident हुआ था कि आप फ़ोटो लेने बोले आपका, लेकिन मैंने खुद को भी शामिल कर दिया उसमे ये सोच कर की आप मेरे साथ फ़ोटो लेना चाह रहे। 😂
लेकिन बाद में मुझे आपकी बातों से मालूम हुआ कि आपको घर भेजने के लिए आपके सिंगल फ़ोटो चाहिए थी 😂
मैं भी न। एकदम बेवकूफ हुँ। पर आपको लगा कि मुझे मन है फ़ोटो का आपके साथ, सो आप मेरे साथ भी फ़ोटो खिंचे 😊😊
आप रंग में डूबे हुए.. और मैं बस गाल में गुलाबी अबीर से रँगी हुई..
लेकिन आपके घर से आने के बाद, उस फ़ोटो को मैंने delete कर दिया था ये सोच कर कि जिस प्यार में रहकर मैं आपके साथ फोटो ले रही हूं कबसे, उस प्यार में मैं अकेली ही थी हमेशा से। तो उस फ़ोटो में आप भले ही physically मेरे साथ हों, लेकिन mentally and spiritually आप किसी और के…… 😢
लेकिन अब एक एक बात आपसे इतने detail में और इतने बार discuss करने के बाद यकीन हुआ मुझे कि i was wrong… आप भी सचमे मुझसे प्यार करते थे।।
आपने तो जब भी मेरे साथ वक़्त बिताया, हमेशा मझे special feel कराया.. 😊

जिस तरह आप 1st थे मेरे जिंदगी के हरकुछ खास चीजों के.. मेरे पहले प्यार, मेरे पहले पति, मुझे बाहर से लेकर अंदर तक छूने वाले पहले इंसान.. जिस तरह आपके साथ ही मैंने हर कुछ पहली बार किया… उसी तरह मुझे भीतर तक रँगने वाले भी आप ही पहले शख्स थे… ये feeling बड़ी खुशी देती है मझको 😊
मुझे आपके साथ एक एक दिन का फोटो लेने का मन था। लेकिन ये सोच के नही ली थी फ़ोटो, कि उन सभी फ़ोटो में हमेशा की तरह सिर्फ मैं ही रही, यानी मेरा एक तरफा प्यार… आपका प्यार सिर्फ मेरी खुशियों के लिए हुआ.. यानी फ़ोटो में अकेले मेरी ही feeling हुई….. तो क्या फायदा ..
क्योंकि जब मुझे पता चला कि आप सगाई कर चुके हैं और आपको फ़ोटो में बहूत खुश देखा उनके साथ, तब लगा जैसे मैं ना थी कभी, न अब कभी होऊँगी कुछ आपके मन में.. 😢
लेकिन आपने मेरे हाथ को थामे रखा.. शादी के बाद भी.. मेरा support करते रहे.. मुझे यकीन दिलाया कि मैं भी कुछ हूँ आपके लिए ..
और इस तरह मेरे बेरंग दुनिया मे थोड़े थोड़े रंग भरने की कोशिश करते रहे हैं आजतक आप..
Thank you patidev ji… 🙏
Love you a lot.. 💝

खुशियां और जज्बात क्या..
पर्व क्या त्योहार क्या..
आपके बिना पतिदेव जी,
जिंदगी क्या.. और मौत क्या.. 😢
अब मेरे लिए किसी त्योहार किसी स्पेशल डे का कोई मायना नही रहा। आपके साथ मेरी सारी इक्षाएँ भी जा चुकी हैं। अब ये सब वक़्त सिर्फ दर्द के बढ़ने का वक़्त ही होता है मेरे लिए सोनू।
आगे जिससे शादी होगी, जिससे बच्चे होंगे, जो भी वक़्त बीतेगा जिन लोगों के साथ भी… वो सब एक समझौता होगा जिंदगी गुजारने का माँ पापा की खुशियों के लिए।। मेरी असल खुशियां नही होंगी वो सब।
In fact, अब तो हर दिन एक समझौता है मेरे लिए।
आपने मुझे आप से दूर कर केे, मुझे मुझसे ही दूर कर दिया हमेशा के लिए सोनू। 😢
In future strong बन जाउंगी। अभी भी हूँ ही। लेकिन जीना कब के छोड़ दिया है मैंने…
इसीलिए अब सारे पर्व, सारे त्योहारों पे मैं यहीं पे आपको wish किया करूँगी। क्योंकि मुझे अब आपकी wishes नही लेनी अपने लिए।।
There’s no happiness or meaning left to me for these occasions anymore.. क्योंकि अब आप कभी मेरे साथ नही, हमेशा आपकी कमी है मेरी दुनिया में… 😢 इसीलिए कुछ भी मुझे रास नही आता अब…. कुछ भी नही भाता अब… 😢
Especially, ये होली। 😢
होली आने के कुछ दिन पहले से ही लगता है काश होली आने के पहले ही मेरी धड़कनें रुक जाए.. नही जीना उस दिन आपके कमी को….. 😢
बाकी सब occasions पर फिर भी सोच पाती थी कि और आपको लिख पाती थी कि आज आपके साथ होती पत्नी की तरह तो ये करती वो करती.. लेकिन होली आते ही.. सपने आने बंद होगये। Real life में रह गयी मैं। सपनों की दुनिया में जा ही नही पायी कि imagine कर सकूं की आपसे शादी हुई रहती तो क्या क्या करती आपके साथ होली के त्योहार में.. 😢
ये सच, कि आप जा चुके हैं.. हमेशा के लिए… मुझे छोड़ कर…. बहूत painful है मेरे लिए जान। मेरी जिंदगी का यही सबसे बड़ा दर्द है अबतक का…. 😢
लेकिन आपकी कसम सोनू, एक तस्सल्ली है मेरी आत्मा को.. कि आप मुझसे better और बहूत सही हाथों में अपनी जिंदगी सौंपे हैं। मेरे साथ आपको इतनी खुशी इतना सुख इतना सुकून नही मिलता कभी।। सेहत भी ठीक नही होती मेरे रहते। उस एक महीना आपको रोज खून आता रहा। क्योंकि मुझे खाना बनाने भी नही आता है।। 😔😖😞😢
इसीलिए नीलू जैसी होनहार, काबिल, घरेलू और प्यारी जीवनसंगिनी ही आप deserve करते थे।। वरना मुझसे शादी करके अगर आप कुछ दिनों में ही बीमार और बहुत बीमार हो जाते और आपको कुछ हो जाता तो मैं माफ नही कर पाती खुदको। अभी कम से कम राहत है कि आप कहीं भी हैं, लेकिन हैं तो।।।
इसलिए दिल से होली की ढेरों बधाइयां आप दोनों पति पत्नी को..
